Promise to Become IAS : प्रेम में असफल आदित्य पांडे ने IAS बनकर दिखा ही दिया!

प्रेमिका से बिछड़ते समय जो वादा किया उसे कभी भूलने नहीं दिया!

1093

Promise to Become IAS : प्रेम में असफल आदित्य पांडे ने IAS बनकर दिखा ही दिया!

Patna : आदित्य पांडे की कहानी किसी फ़िल्मी कथानक से कम नहीं है। प्यार में मिले धोखे ने उन्हें आज उस लक्ष्य तक पहुंचा ही दिया, जो उन्होंने सोचा था। लोग आदित्य पांडे के पिता से कहते थे कि उनका बेटा कुछ नहीं कर पाएगा। एक टीचर ने तो उसके पिता से कह दिया था कि आदित्य यदि पढ़-लिख गया तो वे अपनी मूंछ मुंडा लेंगे। उन्होंने जैसे-तैसे इंजीनियरिंग की, फिर एमबीए भी कर डाला। इस बीच उनका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। लेकिन, बिछड़ते समय आदित्य ने उस लड़की से कहा था कि वे IAS बनकर रहेंगे। शुरूआती असफलताओं के बाद वे अपने आप से किया वादा पूरा करने में सफल रहे। आदित्य पांडे की यूपीएससी-2023 में 48वीं रैंक आई है। उनके IAS बनने का रास्ता साफ है। दो बार यूपीएससी असफल होने के बाद उन्होंने इस साल घोषित यूपीएससी एग्जाम में सफलता पा ली। उनकी 48वीं रैंक आई है।
2021 और 2022 दोनों ही बार आदित्य को असफलता हाथ लगी। यह वक्त उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। वह नौकरी छोड़कर प्रिपरेशन कर रहे थे। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उन्हें एग्जाम क्लियर करने में इतना वक्त लग जाएगा। दो एटेम्‍न्‍प्‍ट के बाद आदित्य को थोड़ी घबराहट हुई। उन्हें सेल्फ डाउट भी होने लगा था। इस समय तक आस-पड़ोस के लोग भी बातें बनाने लगे थे। वे कहने लगे कि यह कुछ नहीं करने वाला।
आदित्य ने लोगों की बातों को अनसुना किया। उनका सीधा सिद्धांत था कि संकल्प का विकल्प नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने लिए कोई प्लान-बी नहीं रखा। दोबारा पूरी शिद्दत के साथ वह तैयारी में लग गए। इस बार उन्होंने सफलता का स्वाद चख ही लिया। उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 48 हासिल की।
वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। सचुल में ही वे एक लड़की से आदित्य प्यार करने लगे थे। लेकिन, वह उन्हें छोड़कर चली गई। आदित्य ने उसे बोला था कि वह एक दिन आईएसएस जरूर बनेंगे। उन्होंने ऐसा करके भी दिखा दिया। आदित्य अपनी तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटे हैं। छोटे होने के कारण बचपन से ही उन्हें बहुत ज्यादा दुलार मिला। बचपन में वह बहुत शैतान थे।

बताते हैं कि उनके टीचर ने एक बार पिता से कहा था कि अगर यह लड़का पढ़ गया, तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे। उनकी एक बहन शादी के बाद गुजरात के जामनगर में रहने लगी थी। पटना में शुरुआती पढ़ाई के बाद वह वहीं चले गए। पिछली कक्षाओं में आदित्य का प्रदर्शन काफी खराब था। लेकिन, 8वीं में आकर उन्होंने क्लास में टॉप किया। 9वी में भी ऐसा ही हुआ।

फिर 10वीं में उनकी जिंदगी में एक लड़की आ गई। वह इस लड़की से प्यार करने लगे। इस बीच उनके जीजा का ट्रांसफर हो गया। अब उनकी मां पटना से आकर जामनगर में उनके साथ रहने लगीं। हाईस्‍कूल में गर्लफ्रेंड के चक्कर में उनका रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं रहा। इसके बाद पिता ने उन्हें वापस पटना आ जाने को कहा।

12वीं पास करने के बाद पिता की जिद के कारण आदित्य को इंजीनियरिंग में दाखिला लेना पड़ा। वैसे आदित्य इंग्लिश ऑनर्स से पढ़ना चाहते थे। इंजीनियरिंग में शुरुआत में उनका स्कोर अच्छा था। लेकिन, अचानक बचपन की गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया। वह इस बात से बहुत ज्यादा दुखी हो गए थे। हालांकि, उन्होंने उस लड़की से यह जरूर कहा कि एक दिन वह आईएएस बनेंगे। इस वादे को उसने कभी भुलाया नहीं और अंततः वे आईएएस बन ही गए!