श्रमिक नेता भंवरसिंह चौहान इंटक जिलाध्यक्ष बने

401

श्रमिक नेता भंवरसिंह चौहान इंटक जिलाध्यक्ष बने

Ratlam : श्रमिक नेता भंवरसिंह चौहान को इंटक का जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं।यह नियुक्ति राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी की अनुशंसा पर इंटक प्रदेशाध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने करते हुए एक समारोह में चौहान को नियुक्ति पत्र सौंपा।

श्री चौहान की नियुक्ति पर सर्वश्री खुर्शीद अनवर,शांतिलाल वर्मा, शांतिलाल मालवीय, राजीव रावत,मनोज पाण्डेय,राजेश सक्सेना,ईश्वर सिंह डूंगावत बाबा,विजय सिंह चौहान,भंवर पहलवान,नरवर सिंह राणावत,ओम प्रकाश चौहान,अफजल खान,किरण चौहान, बाबूलाल गहलोत, गजराज सिंह देवड़ा, इंदर सोनी,शांतिलाल तलोदिया,कन्हैयालाल,वायडी शर्मा,संदीप नागर आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।