WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राॅयल हाॅस्पिटल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 168 मरीजों की हुई जांच

WhatsApp Image 2023 07 31 At 09.05.32

राॅयल हाॅस्पिटल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न,168 मरीजों की हुई जांच

Ratlam : जिले के ग्राम जड़वासा खुर्द में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जड़वासा खुर्द एवं आसपास के क्षेत्र के 168 रहवासियों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। 3 घन्टे के शिविर में जड़वासा खुर्द तथा आसपास के ग्राम के रहवासियों का 4 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का उपचार प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, डॉ.वीएस चौहान, महिला चिकित्सक डॉ.आशिता ठाकुर एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर में जड़वासा खुर्द के सरपंच श्री सुरेश परमार एवं क्षेत्र के मांगीलाल पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, शांतिलाल सांकला, बलराम पाटीदार सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एसपीओ.2 की सुविधा भी मुहैया कराई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई। आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परिहार, करुणा डामोर, दीपेंद्र शर्मा, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहे।