WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को, होगा 2 दिवसीय कार्यक्रम, यात्रा तैयारीयों को लेकर हुई बैठक!

WhatsApp Image 2026 06 27 At 19.06.59

भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को, होगा 2 दिवसीय कार्यक्रम, यात्रा तैयारीयों को लेकर हुई बैठक!

Ratlam : भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति की बैठक समिति के संस्थापक संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष मंगल लोढ़ा एवं सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि विगत 29 वर्षों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा समिति, रतलाम जिले के एकमात्र लगभग 350 वर्ष पुराने मालवी एवं राजस्थानी शिल्प की पारंपरिक मंदिर शैली से निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन करती आ रही है।

इस वर्ष रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई (बुधवार) रात्रि 7:30 बजे महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन होगा। दिनांक 16 जुलाई (गुरुवार) प्रातः 9 बजे भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना, सहस्त्रधारा अभिषेक एवं श्रृंगार किया जाएगा, तत्पश्चात आरती होगी। दोपहर 2:30 बजे भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में घोड़े, बग्गी, ऊंट सहित श्रद्धालु अपने हाथों से भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को खींचते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करेंगे। रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर, थावरिया बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। तत्पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

बैठक में भगवान श्री जगन्नाथ जी समिति के संरक्षक विश्वमोहन लोढ़ा, अपूर्व जोशी, मोहनलाल माली, कन्हैयालाल लोढ़ा, रामचन्द्र डोई, अशोक लोढ़ा, जितेन्द्र जायसवाल, कन्हैयालाल तंवर, श्याम सोनी, रमेश सोलंकी, मनोज पालरेचा, सत्यनारायण सेनी, पंडित आशीष व्यास, दीपक चौरसिया, कमल सकलेचा, प्रदीप गौड़, गजेन्द्र सिंह यादव, सुनील माली, ईश्वर रजवाड़िया, संतोष पटेल (जोंटी), भरत जैन, विशाल चावड़ा, नितेश द्विवेदी, हितेश कामरेड़, हितेश सोलंकी, रविन्द्र सिंह सोनगरा, मनीष रावल, लक्ष्मीनारायण गहलोत, प्रकाश धभाई, महेश चौरसिया, नारायण सिंह सोलंकी, अजीत सकलेचा, जगदीष यादव, सुमित सकलेचा, हेमन्त सेनी, राज मरोठिया, विक्रम गुर्जर (गट्टू), प्रकाश मारोठिया, मुरलीधर गुर्जर, मार्तण्डसिंह झाला, संदीप गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर एवं मातृशक्ति श्रीमती उमा डोई (पार्षद), पुष्पा सोनी, हेमलता सोनी, मांगीबाई डोई, सुनीता चोरसिया, रजनी चौरसिया, गायत्री माहेश्वरी, सुधा गौड़, रानी झाला, लालकुंवर राठौर, माया चोरसिया, हेमलता श्रीवास्तव, कुसुम गढ़वाल, श्याम पंवार, अनिता अलोदिया, पिंकी सैनी, सुनीता गौड़, सुनीता मिश्रा आदि मौजूद थे!