WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

युवती को अगवा कर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का केस दर्ज

युवती को अगवा कर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का केस दर्ज

भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में एक युवती को उसके पड़ोसी युवक ने शादी करने का झांसा देकर अगवा कर लिया और दिल्ली ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शाहजबाज खान के मुताबिक जहांगीराबाद में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उसके पड़ोस में रहने वाले जमदेश ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। जहां उसने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। किसी तरह से पीड़िता आरोपी के चंगुल से भाग कर भोपाल पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बताई। साथ ही पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।