Lokayukta Trap : जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार!

क्यों मांगी थी रिश्वत और कैसे पकड़ाया!

374
Lokayukta Trap : जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार!

Lokayukta Trap : जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार!

Rewa : लोकायुक्त ने शिक्षा विभाग में बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। सहायक शिक्षक के निलंबन को बहाल करने के बदले में क्लर्क विजय शर्मा ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद उसे 10 हजार रूपए लेते गिरफ्तार किया गया।

जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि शिकायकर्ता रवि शुक्ला सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। जिनका निलंबन गत दिनों हो गया था। उक्त शिक्षक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हनुमना में संबद्ध है। उनके द्वारा शिकायत की गई थी कि निलंबन से बहाली के एवज में रीवा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ विजय शर्मा (ग्रेड-3) स्थापना शाखा 50 हजार रिश्वत की मांग कर रहा हैं। बातचीत के दौरान 5 हजार रुपए वह ले चुका है। पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए की मांग की जा रही है।

Lokayukta Trap : जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार!

शिकायतकर्ता शिक्षक की शिकायत की लोकायुक्त ने जांच कराई जो सही पाई गई। इसे लेकर उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार सहित 18 सदस्यीय दल के साथ गुरुवार की दोपहर कार्यालय में ट्रेप किया गया। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।