Bad Words : भाजपा MLA रामेश्‍वर शर्मा बोले, कांग्रेसी आए तो घुटने तोड़ दो!

दिग्विजय सिंह भाजपा MLA के घर के सामने एक घंटे राम धुन गाएंगे

544

Bhopal : हमेशा विवादों के कारण चर्चा में रहने वाले BJP MLA रामेश्‍वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने एक बार फिर विवादस्पद बयान दिया। कलखेड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान रामेश्‍वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कोई आदमी इधर आए तो उसके घुटने तोड़ दो। दलालों के लिए नो एंट्री। दलाली रोकेंगे, तभी नगर सुरक्षित होगा। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) आए तो क्या करके गए!
शर्मा के इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने गहरी आपत्ति की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि 24 नवंबर को कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने के लिए जनता को भड़काने वाले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर के सामने एक घंटे राम धुन की जाएगी। उन्‍होंने रामेश्‍वर शर्मा को कहा कि मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो, मेरे घुटने तोड़ दे। दिग्‍विजय इसके लिए रामेश्‍वर शर्मा के आवास पर भी पहुंचने को तैयार हैं। उन्होंने रामेश्वर शर्मा के लिए ईश्वर से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और कहा कि मैं गांधीवादी हूं और हिंसा का जवाब अहिंसा से देने में यकीन रखता हूं।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा MLA रामेश्वर शर्मा की भाषा कैसी है! वे लोगों को भड़का रहे हैं। पहले सिंधी समाज को लेकर उसके बाद राजपूत और अब कांग्रेस के बारे में भी ये ऐसा बोल चुके हैं। इन्‍हें कितना अहंकार है ये सत्ता के नशे में चूर हैं। विधायक शर्मा ने इस पर कहा ये दो दिन पुराना अधूरा वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेसियों को तो अधूरा वीडियो सुनने की आदत है। पहले पूरा वीडियो तो सुनना चाहिए। ये सरकारी जमीन बेचने का मामला है। सरकारी जमीन गरीबों को बेची गई है। कांग्रेस के बड़े नेता ऐसे अतिक्रमणकारियों का समर्थन करती है।
कलखेड़ा गांव के सरपंच ने 25 एकड़ सरकारी जमीन को पति इसरार अहमद और सचिव रवि शर्मा ने भू-माफियाओं की मदद से छोटे -छोटे प्‍लॉट काटकर बेच दिए थे। 50 रुपये के शपथ पत्र के माध्यम से 200 से अधिक लोगों को बीते साढ़े तीन वर्षों में बेशकीमती जमीन को बेच दिया। इसके पश्‍चात जिला प्रशासन व नगर निगम ने कार्रवाई की और जमीन अतिक्रमण से मुक्‍त करवा दी। इसे लेकर छह भू-माफियाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवायी गई।