जन्मदिन के बहाने पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन,जमकर नचाया घोडा

872

जन्मदिन के बहाने पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन,जमकर नचाया घोडा

खरगोन/- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने अपने और पुत्र नितिन पाटीदार के जन्मदिन के बहाने की भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन बुलाकर पूर्व मंत्री पाटीदार ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया। सांसद गजेन्द्र सिह पटेल सहित हजारो कार्यकर्ताओ के जमावडे के बीच हुए सम्मेलन ने कई राजनैतिक लोगो की नींद उडा दी। भाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी विशेष रूप से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्रवारा कराये जा रहे सर्वे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओ के उमडे हूजूम को पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार की ताकत बताई जा रही है। भारत माता समरसता यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओ के सम्मेलन ने राजनैतिक चर्चा, बहस और नये राजनैतिक समीकरण शुरू हो गये है। पाटीदार समाज के चलते ताकतवर भाजपा के नेता माने जाने वाले बालकृष्ण पाटीदार कार्यकर्ताओ के बीच भी अलग अन्दाज में घोडे पर सवार होकर पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ के बीच सुर्खिया बटौरने के लिये अपने परम्परागत अन्दाज में खूब घोडे को नचाया। कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन को लेकर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का कहना था की ये भाजपा कार्यकर्ताओ का स्नेह आशीर्वाद है। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराजसिंह की जनहितैषी योजनाओ का परिणाम है की कार्यकर्ताओ में उत्साह है। शक्ति प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का कहना था की ये शक्ति प्रदर्शन नही है। कार्यकर्ताओ की शक्ति है। पूरी भाजपा एकजुट है और मेरे साथ है। कांग्रेस की जरूर नींद उडी है क्योकि उन्होने कुछ नही किया। बालकृष्ण पाटीदार के अगुवाई में खरगोन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया है भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाने और जिले की सभी 6 सीटो पर जीताना है। शक्ति प्रदर्शन को लेकर सांसद गजेन्द्र सिह पटेल का कहना था की ये शक्ति प्रदर्शन नही कार्यकर्ताओ का सम्मेलन है। ऐसे आयोजन होते रहते है।

WhatsApp Image 2023 08 05 at 9.08.58 AM 1 3

————————–
पूर्व मंत्री ने जमकर नचाया घोडा…
बालकृष्ण पाटीदार एक बार फिर दिखाई दिया अलग अन्दाज…घोडे पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओ के बीच…

खरगोन में पूर्व कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का एक बार फिर अलग अन्दाज दिखाई दिया। इस बार भाजपा के कार्यकर्ता मिलन समारोह में पूर्व मंत्री पाटीदार कार्यकर्ताओ के बीच घोडे पर बैठकर पहुंचे। इस दौरान बालकृष्ण पाटीदार ने कार्यकर्ताओ के बीच में जमकर घोडे को नचाया। घोडे को नचाने के दौरान 68 वर्षीय पाटीदार अलग जज्बा दिखाई दिया। कार्यकर्ताओ की भीड ने पूर्व मंत्री पाटीदार को इतना उत्साहित कर दिया की घोडे पर सवार पूर्व मंत्री घोडे को नचाने के साथ ही कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में घोडे से ही पहुंचे। हलाकि आगामी विधानसभा चुनाव के पहले बालकृष्ण पाटीदार का बडा शक्ति प्रदर्शन देखा जा रहा है। कांग्रेस के साथ ही भाजपा में आज भीड का जमावडा कर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार अलग संदेश देने में भी कम्याब हो गये।


भारत माता समरसता यज्ञ का अनूठा आयोजन….

खरगोन में आज प्रदेश के पूर्व कृषि राज्य मंत्री की मौजूदगी में भारत माता समरसता यज्ञ का अनूठा आयोजन किया गया। प्रदेश और क्षेत्र में सुख समृद्धि अमन चैन और जनता के कल्याण को लेकर गायत्री पद्धति से आयोजित समरसता यज्ञ में सैकडो लोग सपरिवार शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में यज्ञ का आयोजन पूरे जिले में चर्चा में है। हलाकि भारत माता समरसता यज्ञ के अनूठे आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का कहना था की सनातन धर्म में यज्ञ का आपना महत्व है। जनता के कल्याण सुख समृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ है। धार्मिक आयोजन है।

में राजनिती से जुडा हूं तो लोग राजनिती से जोडकर देख रहे है। उसमे बुराई नही है। लेकिन भारत माता हमारे लिये सर्वोपरी है। विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत छा रहा है। धार्मिक आयोजन से शक्ति प्रदर्शन को लेकर बालकृष्ण पाटीदार का मानना था की शक्ति प्रदर्शन नही है।यज्ञ की शक्ति से जनता का और प्रदेश, देश का कल्याण होगा। यज्ञ से जनता को आशीर्वाद मिलेगा।