
Action by Ratlam Police : महज 20 घंटे में लिफ्ट के तांबे के वायर, केबल एवं अन्य सामान चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार!
Ratlam : शहर के डोसीगांव स्थित मल्टी स्थित परिसर से 8 जून को लिफ्ट में उपयोग आने वाली सामग्री चोरी हो गई थी। मामले में फरियादी सुनील (24) पिता नरसिंग देवड़ा निवासी सेमलखेड़ी थाना रावटी, हाल मुकाम विरियाखेड़ी ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के मात्र 20 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया। बता दें कि शहर के डोसीगांव स्थित एक परिसर से लिफ्ट में प्रयुक्त तांबे के वायर, केबल, शॉवर, नल एवं अन्य सामग्री को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। मामले में सुनील की रिपोर्ट पर 11 जून 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 545/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी द्वारा गठित विशेष टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर अजय, बन्टी उर्फ बन्टा, प्रदीप, लक्की उर्फ सोहन एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर आरोपी अजय (23) पिता रमेश खरे, निवासी एफ ब्लॉक, डोसीगांव मल्टी, बन्टी (22) उर्फ बन्टा पिता रंगलाल बामोरिया, निवासी बी ब्लॉक, डोसीगांव मल्टी, प्रदीप (19) पिता रूगनाथ चौहान, निवासी ए ब्लॉक, डोसीगांव मल्टी, लक्की 18 उर्फ सोहन पिता ओमप्रकाश चौहान निवासी बी ब्लॉक, डोसीगांव मल्टी तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार करते हुए
लिफ्ट के तांबे के वायर एवं केबल, शॉवर एवं नल सहित अन्य सामान जब्त किया जब्त सामान ₹15 हजार का हैं। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी, संजय राठौर, इमरान खान एवं कान्हा मेघवाल की भूमिका रहीं!





