![Major Fire at Regal Talkies Major Fire at Regal Talkies](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-07-at-6.38.18-PM.jpeg)
Major Fire at Regal Talkies : बंद पड़े रीगल टॉकीज में भीषण आग, चारों तरफ काला धुंआ!
Indore : छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के बंद पड़े रीगल टॉकीज में सोमवार शाम आग लग गई। कई सालों से बंद इस टॉकीज को नए ब्रिज के निर्माण के लिए नगर निगम ने अधिग्रहित किया है। आग लगते ही दमकल विभाग सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीषण आगजनी के कारण क्षेत्र में काफी धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर हैं।
आसपास का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। आग इतनी भीषण है कि दूर दूर तक इसका धुँआ देखा जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
रीगल टॉकीज पिछले चार साल से बंद है। 23947 वर्गफीट जमीन पर लीज निरस्ती के बाद नगर निगम ने इसका कब्जा ले लिया। मुख्य गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया और जगह-जगह पर निगम के स्वामित्व वाले बोर्ड चश्पा कर दिए। निगम ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की है। 1930 में होलकर शासनकाल में लीज पर दी थी। होलकर शासनकाल में 1930 में मनोरंजन केंद्र के लिए यह जमीन दी गई थी, जिसके बाद 1934 में यहां रीगल टॉकीज बना। वर्ष 2000 में निगम ने टॉकीज की लीज सितंबर 1998 से सितंबर 2018 तक के यानी 20 साल के लिए रिन्यू की थी।
![WhatsApp Image 2023 08 07 at 6.38.17 PM Major Fire at Regal Talkies](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-07-at-6.38.17-PM-300x168.jpeg)
एक विवाद के दौरान 2008 में निगम ने टॉकीज की लीज निरस्त कर कब्जा ले लिया था। बाद में मामला हाई कोर्ट गया। वहां से स्टे मिलने के बाद टॉकीज दोबारा शुरू हुआ। 2017 में निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए टॉकीज की कुछ जमीन ली थी और नई बाउंड्रीवॉल बनवाई थी।
देखें Video:पलक झपकते ही महिला के सिर पर चढ़ गया कार का पहिया
3 बच्चे होने पर सरकारी शिक्षक को नौकरी से धोना पड़ा हाथ,गलत जानकारी देने पर होगी FIR