CM’s Road Show: नीमच में CM शिवराज के सामने गिरा स्वागत मंच!

हादसे में कई हुए धड़ाम!4 को फ्रेक्चर!

947

CM’s Road Show: नीमच में CM शिवराज के सामने गिरा स्वागत मंच!

Neemuch : नीमच में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के दौरान अचानक स्वागत मंच गिरने से हड़कंप मच गया। मंच के गिरने से कई लोगों को चोटें आई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के चलते लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कल मनासा दौरे के दौरान एक हादसा हो गया।

दरअसल शिवराज सिंह चौहान का रोड शो चल रहा था इसी दौरान जनपद पंचायत कार्यालय मनासा के सामने जनपद पंचायत सहित सहायक सचिव और सचिव संगठन के द्वारा सीएम के स्वागत के लिए एक मंच लगाया गया था।ऐसे में सीएम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में एक ही मंच पर सैकड़ों कार्यकर्ता चढ़ गए। इस दौरान मंच भरभरा कर टूट गया। जिससे मंच पर मौजूद सभी कार्यकर्ता नीचे गिर गए।

 

बता दें कि यहां पूरी घटना सीएम के आंखों के सामने हुई। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सीएम का रथ वहीं पर रुक गया।

 

इस हादसे में चार कर्मचारियों सहित एक बच्चा हादसे में घायल हो गए। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के डीपीओ ध्रुव तिवारी सहित तीन रोजगार सहायक के पैर फैक्चर हो गए, जिन्हें नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एपीओ ध्रुव तिवारी, रोजगार सहायक राजेश दांगी, बनेश्वर, कन्हैयालाल रावत, भदाना मुकेश शर्मा भी घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।