Stone Pelting on Kavad Yatra : कावड़ यात्रा पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़!

पुलिस को पहले से गड़बड़ी की आशंका थी, इसलिए भारी पुलिस बल तैनात!

1064

Stone Pelting on Kavad Yatra : कावड़ यात्रा पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़!

Khandwa : शहर में सोमवार को जय हिंदू राष्ट्र की कांवड़ यात्रा के दौरान पथराव के बाद बवाल हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। एक बाइक में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। लेकिन, ये पता नहीं चल सका कि पत्थर किसने और कहां से फेंके गए। बताया गया कि इस यात्रा को महादेवगढ़ मंदिर जाना था। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सभी लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।

रात करीब साढ़े 8 बजे यात्रा कहारवाड़ी क्षेत्र से गुजरी जो महादेवगढ़ मंदिर के करीब है। तभी यहां पथराव की घटना हुई। पथराव के दौरान ज्यादातर अफसर पुलिस चौकी के पास बैठे थे। सूचना पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। धारा 144 लागू करने के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। पुलिस को यात्रा में पहले से गड़बड़ी की आशंका थी। इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।

WhatsApp Image 2023 08 08 at 19.50.42

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने त्योहार के सीजन में पुलिस महकमे को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रदेश में त्योहार के सीजन में सद्भाव रखने के लिए पुलिस बल अलर्ट रहेगा।

अचानक बरसने लगे पत्थर

बताया गया कि चौकी के सामने कावड़ यात्रा पर कहीं से पत्थर बरसना शुरू हो गए। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग तितर-बितर हाेने लगे। पांच मिनट तक पथराव होता रहा। उपद्रवियों ने एक बाइक में भी की और तहसीलदार के वाहन का कांच भी तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2023 08 08 at 19.50.43

पुलिस ने तुरंत स्थिति पर काबू किया

इस यात्रा के दौरान 500 से ज्यादा पुलिस बल था। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेकर स्थिति को कंट्रोल में किया। हालात पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी किया और उन्हें खदेड़ा। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू किया। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई जाएगी।