FIR Registered for Cheating Customers : मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड ड्रिंक विक्रय करने वालों पर नापतौल विभाग ने दर्ज किए आपराधिक प्रकरण!

11

FIR Registered for Cheating Customers : मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड ड्रिंक विक्रय करने वालों पर नापतौल विभाग ने दर्ज किए आपराधिक प्रकरण!

दल द्वारा अधिकारी को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजकर दुकानदार को चिटिंग करते हुए पकड़ा!

जानिए क्या है पूरा मामला!

Ratlam : नियंत्रक नापतौल मध्य प्रदेश भोपाल ब्रजेश सक्सेना एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग भारत भूषण ने विभागीय अधिनियम और नियमों के अंतर्गत विशेष जांच का पखवाड़ा मनाया गया। पखवाड़ा के अंतर्गत दल द्वारा मेसर्स दी फूड गार्डन महू-नीमच रोड जावरा, मेसर्स होटल श्री रामाय पैलेस महू-नीमच रोड़ जावरा, मेसर्स शिवकृपा रेस्टोरेन्ट महू रोड़ बस स्टेंड रतलाम, मेसर्स श्री कृष्णा आईसक्रीम पार्लर एण्ड ज्यूस सेन्टर महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मेसर्स शक्तावत मोबाईल गैलरी (कोल्ड डिंक एवं जनरल सामग्री विक्रेता) महू रोड़ बस स्टैंड रतलाम, मेसर्स आभास नमकीन एवं कोल्ड ड्रिंक महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मेसर्स क्रीम एण्ड क्रंच (अमूल उत्पाद विक्रेता) मित्र निवास रोड रतलाम दुकान/संस्था के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 17.48.23 1

उक्त दुकान/संस्थाओं पर विभागीय सुधारक अनुज्ञप्तिधारी मंयक गोयल को ग्राहक बनाकर अलग-अलग ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक एवं फूट-ड्रिक पैकेज वस्तु को क्रय कराया गया जिसमें उपरोक्त दुकान/संस्था द्वारा कोल्ड ड्रिंक एवं फूट-ड्रिंक के पैकेजों पर कंपनी द्वारा घोषित मूल्य पर 5 रूपए से 15 रूपए तक अधिक मूल्य पर विक्रय करना पाया गया जो विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएं) नियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 17.48.24

इसी प्रकार मेसर्स होटल मां गुरूकृपा रेस्टोरेन्ट महू रोड बस स्टैंड रतलाम, मेसर्स आनंद दुध भण्डार (मावा एवं पनीर विक्रेता) महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम उक्त दुकान/संस्था पर इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण-1, मेकेनिकल तौल उपकरण-1 और लोहा बांट-13 को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में विभाग से सत्यापित एवं मुद्रांकित कराया जाना नहीं पाया गया जो विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जांच दल में कैलाशचन्द्र शर्मा, मोहनलाल खेर, गौतमलाल मईडा और मयंक गोयल सम्मिलित थे!