MLA’s Kavad Yatra : विधायक की कावड़ यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी!     

1132

MLA’s Kavad Yatra : विधायक की कावड़ यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी!       

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : श्रावण के छठे सोमवार को विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने मनावर से देवरा शिव मंदिर तक की भव्य कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत नगर के पांडव कालीन प्राचीन बंकनाथ अटलदरबार शिव मंदिर से की गई। विधायक डॉ अलावा ने पत्नी के साथ बंकनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिवाभिषेक किया। बाद में उन्होंने स्वयं जल से भरी कावड़ उठाकर यात्रा की अगवानी की।

IMG 20230814 WA0110

यात्रा में पहली बार बडी़ संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। नगर के प्रमुख मार्गो से निकली कावड़ यात्रा में डीजे और ढोल ढमाकों की धुन पर युवाओं की टोली रास्ते भर नृत्य करते हुए चल रही थी। जगह जगह कई संस्थाओं ने और व्यापारियों ने फलाहार व जलपान की व्यवस्था भी की थी। पंद्रह किलोमीटर का फासला तय कर यात्रा अवलदा ग्राम होते हुए परमार कालीन प्राचीन देवरा शिव मंदिर पहुंची।

मुगलों द्वारा खंडित इस शिव मंदिर के जीर्णोध्दार की ओर पुरातत्व विभाग का ध्यान आकर्षित कराना भी इस कावड़ यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य था। विधायक ने यहाँ भी अपने परिवार के साथ शिवाभिषेक किया। बाद में महाआरती के बाद भंडारें में प्रसादी का वितरण किया गया।

कावड़ यात्रा में कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, नगर अध्यक्ष ओम सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, पार्षद लक्ष्मी जाट, मुकेश श्रीधर, मंशा राम जाट, महेंद्र सिंह पिपरीमान, ओमप्रकाश जोतपुर, सूरज जाट, संदीप अग्रवाल, हरीश खंडेलवाल, केदार पाटीदार, सुमित खटोड, अशोक काकरेचा, सुनिल इस्के, दीपचंद धनगर, प्रेम पटेल, राकेश जाट आदि शामिल थे।