The First Couple of India Who Climbed Mount Elbrus : रतलाम की दम्पति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने फिर से रचा इतिहास

ऐसा करने वाली भारत की पहली दम्पति बनने का गौरव

2286

The First Couple of India Who Climbed Mount Elbrus : रतलाम की दम्पति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने फिर से रचा इतिहास

रमेश सोनी की विशेष खबर

Ratlam: रतलाम शहर की प्रसिद्ध पर्वतारोही दम्पति अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस, 5642 मीटर (18510 फ़ीट) पर स्वत्रंत्रता दिवस (15 अगस्त) की रात को 11 बजे निकलकर -20 से -25 डिग्री के तापमान में चलकर 16 अगस्त की सुबह 5:30 बजे पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राष्ट्रगान गाया और 7 बार सूर्य नमस्कार किया।

WhatsApp Image 2023 08 16 at 12.03.02

इस तरह अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ऐसा करने वाली भारत की पहली दम्पति बन गए। यह दम्पति अपने 3 साल के बेटे रुद्रांजय को अपने माता पिता के पास छोड़कर इतिहास रचने गए थे।माउंट एल्ब्रुस, 5642 मीटर (18510 फ़ीट) की ऊंचाई पर 7 बार सूर्य नमस्कार करने वाली संभवतः विश्व की पहली दम्पति बनने का गौरव।

आपको बता दें कि रतलाम की इस दंपति ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंचकर 7 बार सूर्य नमस्कार किया और विश्व को यह संदेश दिया की भारतीय परंपरा में प्रयुक्त योग सम्पूर्ण मानव जाति को स्वास्थ प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

WhatsApp Image 2023 08 16 at 12.03.57

आप भारतीय परंपरा की योग पद्धति के सूर्य नमस्कार को अपने जीवन में अपना कर प्रतिदिन सूर्यनमस्कार कर अपने सम्पूर्ण शरीर को निरोगी बना सकते हैं। ज्ञातव्य हो कि अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार योग प्रशिक्षक भी हैं।

आपको यह भी बता दें कि पूर्व में रतलाम की दम्पति (अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार) ने अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो, 5895 मीटर (19341 फिट) पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकार, राष्ट्रगान गाकर, सूर्य नमस्कार कर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली दम्पति है। ज्ञात रहे कि श्री अनुराग चौरसिया बैंक ऑफ बड़ौदा की रतलाम शाखा में तथा श्रीमती सोनाली परमार रतलाम राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं।

देखिए वीडियो-

 

 

Author profile
WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM
रमेश सोनी

पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।