Weather Update: अब चक्राकार मानसून भारत में ही सक्रिय, MP सहित आधे भारत में कई जगह भारी बारिश की संभावना

1044

Weather Update: अब चक्राकार मानसून भारत में ही सक्रिय, MP सहित आधे भारत में कई जगह भारी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पिछले कई दिनों से उत्तर पश्चिम क्षेत्र में धूम मचा रहा चक्राकार मानसून पूर्वी राज्यों से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से घूम कर वापस पूर्वी राज्य पहुंच रहा था। वही चक्राकार घेरा अब भारत के आधे भाग में सक्रिय हो गया है।

इसके गोल घेरे से आज हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, एमपी और यूपी में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा संपूर्ण मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात,छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उड़ीसा तक में बारिश का असर रहेगा। इसका आंशिक असर महाराष्ट्र में भी होगा।
हवाओं का पैनापन बढ़ेगा और बारिश तेजी से शुरू होकर तेज हवाओं के संग आंधी के रूप में भी चल सकती है। सैटेलाइट से सर्वाधिक नुकसान हिमाचल प्रदेश, दिल्ली में नजर आ रहा है।

संपूर्ण मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और चक्राकार घेरे का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कई जगह भारी बारिश भी हो सकती है, खासकर उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में।