रक्षा बंधन पर्व पर सबसे पहले श्री महाकालेश्वर को बांधी राखी, चढ़ाया सवा लाख लड्डू का भोग

781

रक्षा बंधन पर्व पर सबसे पहले श्री महाकालेश्वर को बांधी राखी, चढ़ाया सवा लाख लड्डू का भोग

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन सबसे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया। तड़के तीन बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल को जल अभिषेक के बाद पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भस्म अर्पित कर भगवान का श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को राखी बांधी।

रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्री महाकाल को रक्षा सूत्र बांध कर हुई। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को पूजा अर्चना कर राखी बांधी गई। इस दौरान महाकाल को सवा लाख लड्डू का भोग भी लगाया गया। लड्डू को प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा गया।

https://youtu.be/-0jGhQDj-EY

बुधवार को श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकाल को लड्डुओं का महाभोग भी लगाया गया।भोग लगाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस बार भी भस्म आरती के बाद महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

बहनों के लिए सिटी बस निःशुल्क
रक्षा बंधन पर नगर निगम ने सिटी बस सेवा बहनों के लिए की निःशुल्क
वही रक्षा बंधन पर बुधवार को बहनों के लिए सिटी बस निःशुल्क रहेगी, बहनों के सिटी बस में यात्रा करने पर कोई शुल्क नही लिया जाएगा।

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड द्वारा उज्जैन शहर के साथ ही तराना के लिए सिटी बसों का संचालन किया जाता है। रक्षा बंधन के त्यौहार पर बहनों के लिए सम्पूर्ण दिवस निःशुल्क रहेगी, सिटी बस में यात्रा करने वाली बहनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाएगा।