Illegal Weapons : तस्कर के साथ 53 अवैध हथियार पकड़े, जंगल में हथियारों की फैक्ट्री मिली! 

अवैध हथियारों के खिलाफ धार पुलिस की 15 दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई! 

309

Illegal Weapons : तस्कर के साथ 53 अवैध हथियार पकड़े, जंगल में हथियारों की फैक्ट्री मिली! 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : अवैध हथियार तस्करी के मामले में धार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गत 15 दिन में पुलिस ने तीसरी बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 53 अवैध हथियार पुलिस जब्त किए गए। साथ ही अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से अवैध हथियार के साथ हथियार बनाने वाला सामान जब्त किया।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी। पुलिस ने माफिया अभियान के तहत 15 दिन में बड़ी संख्या में अवैध हथियार जब्त करने की तीसरी कार्रवाई की। 15 दिन में पुलिस न 125 अवैध हथियार जब्त किए। पिछले दिनों मनावर थाना क्षेत्र में इस आशय की सूचना मिली थी। इसमें एक व्यक्ति बाकानेर से अवैध हथियार की सप्लाई करने के लिए जाने वाला है। इस सूचना पर आरोपी राहुल पिता किशन सिकलीगर को बाकानेर से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया।

साथ ही आरोपी के पास से दो देसी कट्टे व पांच जिंदा कारतूस जब्त किए। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गंधवानी के बारिया के रहवासी अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गुरुचरण उर्फ गुरु उर्फ गुरुनंद चावला के साथ मिलकर बाकानेर व बारिया के जंगल में अवैध हथियार बनाना स्वीकार किया। साथ ही बताया गया कि कुछ हथियार घर में छुपाकर रखे हैं। जिस पर मनावर पुलिस टीम उसके घर पहुंची, जहां से 31 देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस जब्त किए गए।

 

जंगल में हथियारों की अवैध फैक्ट्री

मनावर पुलिस व साइबर टीम बारिया के जंगल में पहुंचे। जहां गुरुचरण को गिरफ्तार किया। साथ ही 20 देशी कट्टे व हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए। आरोपी द्वारा यहां जंगल में फैक्ट्री बना रखी थी। इसमें हथियार बनाने का काम किया जाता था। गुरुचरण आदतन अपराधी है। 2005 में पुलिस थाना जावरा ने एवं वर्ष 2019 में राजस्थान राज्य के एटीएस एवं पुलिस जयपुर ने गिरफ्तार किया था। आरोपी द्वारा इंदौर, रतलाम, गुजरात, राजस्थान में हथियार सप्लाई किए जाते थे। आरोपी राहुल को भी 2020 व 2021 में हथियारों का जखीरा ले जाते हुए मनावर पुलिस ने पकड़ा था।

IMG 20230830 WA0115

इनकी रही अहम भूमिका

पुलिस की इस कार्रवाई में एसीडीओपी मनावर धीरज बब्बर, थाना प्रभारी मनावर कमलेश सिंगार, थाना प्रभारी टांडा गुलाब सिंह भयड़िया, सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, उप निरीक्षक राहुल चौहान, अभिषेक जाधव चौकी प्रभारी बाकानेर नीरज कोचले, चौकी प्रभारी सिंघाना भूपेंद्र खरतिया, दिलीप कुमार तडेवला, राजेश हाडा, रामसिंह गौर, विजय सिंह भाटी, राजेश सिंह चौहान, सर्वेशसिंह सोलंकी, संजय सोलंकी, बलराम भंवर, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत सिंह चौहान, अंकित रघुवंशी, भानु प्रताप सिंह राजपूत, राहुल जायसवाल, शुभम शर्मा, तरुण सिंह बैस, सुरेश भौंसले, जितेंद्र का योगदान रहा।