
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम ट्रस्ट का गठन!
Ratlam : रोटरी क्लब रतलाम प्राइम अपने अनवरत चल रहें सेवा प्रकल्प कि श्रंखला में और आगे बढ़ते हुए सेवा के क्षेत्र में शुक्रवार को रोटरी क्लब रतलाम प्राइम ट्रस्ट का गठन किया गया। ट्रस्टी सौरभ छाजेड, प्रितेश गादिया, सौरभ नाहर ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम ट्रस्ट के बैनर का विमोचन किया गया साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से अधिक से अधिक सेवा कार्य सभी क्षेत्रों में किए जाएंगे।
इसी श्रृंखला में रोटरी क्लब रतलाम प्राइम ट्रस्ट ने शुक्रवार को अपने पहले सेवा प्रकल्प की शुरुआत सबसे पहले मानव सेवा कार्य में निराश्रितों को भोजन के लिए श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट को चेक प्रदान किया। जिसमें रोटरी क्लब रतलाम प्राइम अध्यक्ष मनोज सिंगवात, सचिव गौतम मूणत, आगामी अध्यक्ष गौरव ऐरन, पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड, सौरभ नाहर, नवदीप मूणत, दीपक भंसाली सदस्य विनीत पीपाडा, अंकित जैन, सीए मनीष गुगलिया आदी उपस्थित रहें!





