दूधी नदी में मिले लापता पांचों बच्चों के शव,सी एम ने दुख जताया,जिला प्रशासन देगा प्रत्येक मृत बच्चे के परिजनों को 4 लाख की मदद

3065

दूधी नदी में मिले लापता पांचों बच्चों के शव,सी एम ने दुख जताया,जिला प्रशासन देगा प्रत्येक मृत बच्चे के परिजनों को 4 लाख की मदद 

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की खबर

नर्मदापुरम। गत दिवस बनखेड़ी की ग्राम पंचायत डूमर में दूधी नदी में डूबे पांचों बच्चों के शव रेस्क्यू टीम द्वारा प्राप्त कर लिए गए हैं। दो बच्चों के शव तो देर रात ही मिल गए थे पर रात में सर्च आपरेशन में आ रही दिक्कतों के कारण उस स्पॉट को चिन्हित करके सर्चिंग बंद कर दी गई थी। आज अलसुबह फिर सर्चिंग प्रारंभ की गई तो शेष तीन लापता बच्चों के शव भी मिल गए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार पांचो बच्चों के परिजनों को तत्काल 5-5 हजार रूपये की अंत्येष्टि सहायता दी गई हैं। आरबीसी 6 (4)के तहत भी मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।

IMG 20230903 WA0045

एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना में समीर वंशकार उम्र 14 वर्ष, अनिकेत अहिरवार उम्र 18 वर्ष, दीपेश अहिरवार उम्र 16 वर्ष, किशन अहिरवार उम्र 18 वर्ष एवं करण अहिरवार उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हुई है। पांचो बच्चे ग्राम पंचायत डूमर के निवासी हैं। CM ने जताया दुख, कलेक्टर ने दी राहत राशि

IMG 20230903 WA0042

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदापुरम जिले के ग्राम डूमर में दूधी नदी के जेतवाड़ा घाट पर नहाते समय पांच बच्चों की असामयिक मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। जिसके तुरंत बाद ही कलेक्टर नीरज सिंह ने 4, 4 लाख रुपये की राहत राशि की घोषणा की है।

IMG 20230903 WA0041