Dhar Bhojshala Friday: SP की चेतावनी, अगर किसी ने कानून को चुनौती दी तो ऐसी कार्रवाई होगी जो उसने कभी सोची भी नहीं होगी 

107

Dhar Bhojshala Friday: SP की चेतावनी, अगर किसी ने कानून को चुनौती दी तो ऐसी कार्रवाई होगी जो उसने कभी सोची भी नहीं होगी 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार: धार में भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद आज पहल शुक्रवार है। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच धार के एसपी सचिन शर्मा का बेहद कड़क बयान सामने आया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से जीप में खड़े होकर कहा है कि गुरुवार शाम तक का वक्त उनका था लेकिन अब सिर्फ और सिर्फ कानून का राज चलेगा। उन्होंने दो शब्दों में कहा कि जिसे अपनी हिम्मत अजमानी है और लगता है कि वह कानून को चुनौती दे सकता है, वह आज कोशिश करके देख ले। पुलिस ऐसी कार्रवाई करेगी जो उसने कभी ख्वाब में भी नहीं सोची होगी।

कल शुक्रवार को देखते हुए शाम कलेक्टर और एसपी खुद भारी लव लश्कर के साथ सड़कों पर उतरे और उन्होंने विशाल फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। यह मार्च कुछ अलग तरह का था जहां एक तरफ एसटीएफ, RPF और पुलिस और जिला बल के जवानों का शक्ति प्रदर्शन था वहीं दूसरी ओर हाथों में तिरंगा और डीजे पर घूमते भाईचारे और शांति का पैगाम देते सड़कों पर वज्र और योद्धा जैसे घातक बख्तरबंद गाड़ी भी थी। जो लाउडस्पीकर से लगातार अमन चैन बनाए रखने की अपील कर रहे थी ।

इसी भी भोज उत्सव समिति द्वारा शुक्रवार को यह कहकर की 721 साल बाद यह शुक्रवार आया है। यह हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। इसलिए हम अखंड पूजा करेंगे। पुलिस ने आज भोज शाला परिसर को किले में तब्दील कर दिया है। 15000 से ज्यादा जवान तैनात हैं और आसमान से ड्रोन और सीसीटीवी हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए हैं।