Climbed Mobile Tower to Commit Suicide : आत्महत्या करने के लिए युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा!     

बाद में पत्नी ने बेटी का वास्ता देकर विवाद न करने का भरोसा दिलाकर उतारा! 

381

Climbed Mobile Tower to Commit Suicide : आत्महत्या करने के लिए युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा!   

VDO : देखिए क्या कह रहे हैं थाना प्रभारी और नंदराम! 

Indore : पत्नी से विवाद के बाद एक युवक आत्महत्या करने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची। युवक बार-बार ऊपर से कूदने की धमकी देता रहा। काफी देर तक पुलिस ने उसे उतारने की कोशिश की। उसे देख्नने के लिए वह काफी भीड़ जमा हो गई। करीब दो घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। बाद में बेटी को गोद में लेकर उसकी पत्नी ने उसे मनाया, तब वो नीचे उतरा। पुलिस पूछताछ में युवक ने पत्नी के विवाद करने के कारण टावर पर चढ़ने की बात कही। अब पुलिस पति-पत्नी की काउंसिलिंग कर रही है।

IMG 20230909 WA0089

यह मामला आजाद नगर इलाके के मूसाखेड़ी का है। यहां रहने वाला युवक नंदराम उर्फ सोनू अहिरवार अपनी पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा गया। वहां से वो लगातार पत्नी और अपने भाई से फोन पर बात कर रहा था। उसके मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर युवक का भाई और पत्नी उसकी चार साल की बेटी को लेकर मौके पर पहुंचे। पत्नी ने उसे कभी विवाद न करने का भरोसा दिलाया, इसके बाद युवक नीचे उतर आया। इसके बाद उसे और पत्नी को आजाद नगर थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने बतया की वो पत्नी से विवाद और गृह क्लेश से तंग आकर टावर पर आत्महत्या करने चढ़ा था।

नंदराम ने मीडिया को बताया उसकी शादी को पांच साल हो गए हैं। तभी से कि पत्नी उससे आए दिन विवाद करती है। मायके और ससुराल की बातों को लेकर ताने मारती और हमेशा क्लेश करती रहती है। इससे परेशान होकर में टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने जा रहा था। युवक ने कहा कि मैं बस यही चाहता हूं कि ये मेरे साथ अच्छे से, खुशी से रहे। बाकी मुझे कोई दिक्कत नहीं है। न ये मेरे घर की बात करे, न मैं इसके मायके की बात करूंगा। आजाद नगर थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा ने बताया कि युवक का नाम नंदराम उर्फ सोनू अहिरवार निवासी मूसाखेड़ी है। वह फैक्ट्री संचालक है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते वह सुसाइड करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।