WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ADM Shalini Shrivastava Conducted an Inspection : समान नागरिक संहिता समिति की बैठक की तैयारियों को लेकर ADM ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा!

234

ADM Shalini Shrivastava Conducted an Inspection : समान नागरिक संहिता समिति की बैठक की तैयारियों को लेकर ADM ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा!

 

Ratlam : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आगामी 4 जून को मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियों के लिए एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

IMG 20260601 WA0149

निरीक्षण के दौरान बैठक स्थल की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान SDM रतलाम शहर आर्ची हरित, Comissioner अनिल भाना, तहसीलदार शहर ऋषभ ठाकुर, यातायात विभाग के SI सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे!