सांची सोलर सिटी पर चित्र और स्लोगन बनाकर जीत सकेंगे पुरस्कार

311

सांची सोलर सिटी पर चित्र और स्लोगन बनाकर जीत सकेंगे पुरस्कार

 

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार अब आमजन को सोलर इनर्जी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश की पहली सोलर सिटी सांची पर चित्र बनाकर और स्लोगन लिखकर आम नागरिक पुरस्कार पा सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।

सौर उर्जा के प्रति लोगों में जागरुकता लाने सोलर सिटी के रुप में सांची को विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई 2020 में उर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में हाव्हान किया था कि जलवायु परिवर्तन से प्रेरित चुनौतियों से निपटने के लिए सौर उर्जा का उपयोग बढ़ाया जाए। मध्यप्रदेश ने इसमें पहल करते हुए सांची को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाया है। आम नागरिक सौर उर्जा के प्रति जागरुक हो और सोलर सिटी के रुप में सांची की इस उपलब्धि को केनवास पर उतार सके इस उद्देश्य से नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग द्वारा आम लोगों से आॅनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता में प्रविष्टियां बुलाई गई है। मध्यप्रदेश मॉय गाव के माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है। सांची सोलर सिटी पर डिजिटल रुप में चित्र तैयार कर प्रस्तुत करना है। इस प्रतियोगिता में सभी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। चित्र बनाने के लिए वाटर एवं आॅयल पेंट का उपयोग किया जा सकेगा। जो तीन नागरिक सांची सोलर सिटी के रुप में अपनी श्रेष्ठ परिकल्पनाओं को साकार करेंगे उन्हें पांच-पांच हजार रुपए के पुरस्का प्रदान किए जाएंगे। अन्य बीस विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रुप में उर्जा दक्ष उपकरण प्रदान किए जाएंगे। प्रविष्टि में सभी भारतीय नागरिक शामिल हो सकेंगे। प्रविष्टि सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, अपनी प्रविष्टि, प्रतिभागी का नाम, जिले का नाम, पता, ई मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर अनिवार्य रुप से भरना है। प्रतियोगिता से जुड़े प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश माय गॉव डॉट इन पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य हे। प्रतिभागी और प्रोफाइल स्वामी एक ही होना चाहिए। मांगे जाने पर मूल प्रति उपलब्ध कराना होगा। पेंटिंग के बारे में सक्षिप्त विवरण के साथ जेपीजी, जेपीईजी, पीएनजी, पीडीएफ प्रारुप में अपनी प्रविष्टि सबमिट करना होगा। श्रेष्ठा प्रविष्टि का चयन नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा किया जाएगा।

सौर उर्जा के प्रति लोगों को जागरुक करने एक सांची सोलर सिटी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।सौर उर्जा के प्रति लोगों में जागरुकता लाने एवं सोलर सिटी के रुप में सांची की इस उपलब्धि को आकर्षक स्लोगन के माध्यम से दर्शाने के उद्देश्य से नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश मॉय गॉव पोर्टल पर आॅनलाईन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शीर्ष तीन चयनित विजेताओं को पांच-पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य बीस विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रुप में उर्जा दक्ष उपकरण प्रदन किए जाएंगे। स्लोगन तीस शब्दों से अधिक नहीं हो और सभी स्लोगन हिंदी में लिखे होना चाहिए। प्रतियोगता के विषय के लिए रचनात्मक, अभिनव और प्रासंगिक स्लोगन होना चाहिए। सभी शर्तो का पालन करते हुए यह घोषणा करना होगा कि उनकी प्रविष्टिया मूल है। प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाले स्लोगन नहीं होना चाहिए। चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता में तीस सितंबर तक भाग लिया जा सकेगा।