Weather Update: भारत के पास अरब सागर में नए चक्रवात का सूत्रपात,पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और बिहार में भारी बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में बादल मंडराएंगे, दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में रहेगी बारिश की संभावना

1211

Weather Update: भारत के पास अरब सागर में नए चक्रवात का सूत्रपात,पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और बिहार में भारी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

बादलों का नया समीकरण बन रहा है। अरब सागर में भारत से होते हुए जो बादल महाराष्ट्र के रास्ते बाहर हुए हैं उनकी चक्रवात में शक्ल बदल रही है। यदि यह चक्रवात हैवी हुआ तो गुजरात में और महाराष्ट्र के मुंबई सहित तटीय इलाकों में आनेवाले दिनों में भारी बारिश का जोर चल सकता है। बहरहाल चक्रवात की दिशा तय नहीं है और ना यह अभी पूर्ण आकार में है। अगले 24 घंटे में इसकी स्थिति पता चल सकेगी।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में बना बादलों का विशाल समूह पश्चिम बंगाल की ओर चल पड़ा है जिसके चलते उत्तर पूर्वी उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना बन रही है।

अभी हवाएं पूर्व और दक्षिण से उत्तर की ओर उठ रही है। इससे दक्षिणी राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात से बादल उठते हुए राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तर पूर्व की ओर बह रहे हैं। राजस्थान और यूपी में हल्के बादल रहेंगे जबकि शेष उक्त राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश में सभी और बादल छाएंगे। दोपहर बाद दक्षिण- पश्चिमी हिस्से में अचानक बारिश का माहौल बन सकता है।