WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

जमानत होने के बाद दोबारा युवती के साथ की ज्यादती,आरोपी के खिलाफ दोबारा बलात्कार का केस दर्ज

710

जमानत होने के बाद दोबारा युवती के साथ की ज्यादती,आरोपी के खिलाफ दोबारा बलात्कार का केस दर्ज

 

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रेप के मामले में जमानत होने के बाद पीड़िता के साथ दोबारा बलात्कार किया। आरोपी ने इस बार पीड़िता को सहारा देने के लिए अपने घर बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक साल में दूसरी बार बलात्कार का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

थाना पुलिस के मुताबिक गोविंदपुरा इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती घरेलू काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि बागसेवनिया में रहने वाले यश लालवानी नाम के युवक ने अगस्त 2022 में उसके साथ बलात्कार किया था। इस घटना के बाद उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां से इसी माह उसकी हाई कोर्ट से जमानत हो गई थी। इस दौरान वह बेघर हो गई। उसके रहने का ठिकाना भी नहीं था। इसी बीच आरोपी यश लालवानी उसके संपर्क में आया। उसने उसे अपने घर में रहने को जगह दे दी। गत 3 अक्टूबर को आरोपी यश ने मौका पाकर उसके साथ शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी यश लालवानी के खिलाफ बलात्कार और मारपीट का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है