Mandsaur News: जय वीरू के झांसे में मत आना मिलकर प्रदेश को लूटेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज गरोठ में गरजे

जनसभा संबोधित कर हुए रवाना

Mandsaur News: जय वीरू के झांसे में मत आना मिलकर प्रदेश को लूटेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज गरोठ में गरजे

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी पकड़ रही है। संसदीय क्षेत्र मंदसौर नीमच जिलों में भाजपा स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जावद के झांतला में और गरोठ में जनसभाओं को संबोधित किया।

मंदसौर जिले की गरोठ-भानपुरा सीट पर एकमात्र प्रत्याशी भाजपा ने बदला है। चन्दर सिंह सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया उनके समर्थन में मंगलवार दोपहर बड़ी सभा में जमकर गरजे मुख्यमंत्री।

IMG 20231031 WA0090

रैम्प पर चलते हुए अंदाज़ में उन्होंने कहा दिग्विजय-कमलनाथ जय वीरू की जोड़ी के झांसे में नहीं आने की चेतावनी देते हुए बोले कि ये मिलकर प्रदेश को लूटेंगे। देश प्रदेश में कांग्रेस के पी एम-सी एम रहे हैं पर अपना कल्याण ही किया। लोगों के दुखदर्द से कांग्रेस का लेना देना नहीं रहा है। भाजपा ने समर्पित भाव से हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास किया है। बंटा धार ओर बीमारू राज्य से निकाल अग्रणी राज्यों की स्थिति में लाकर खड़ा किया है।

विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम और वादे पर जनता ने किया है यह क़ायम रहेगा।

IMG 20231031 WA0088

आपने कहा लाड़ली बहनों की आने वाले समय में राशि बढ़कर तीन हजार करने का प्रयास है। सबके समर्थन से प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी।

IMG 20231031 WA0087

मंच पर बने रैम्प पर भाजपा प्रत्याशी चन्दर सिंह सिसोदिया का परिचय कराया और कहा गरोठ-भानपुरा अंचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चंबल नदी के पानी को क्षेत्र के हर गांव हर शहर और हर घर हर खेत तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

जनसभा में मुख्यमंत्री कोई ढाई घंटे विलंब से पहुंचे। मंच पर 35 मिनट रहे और 22 मिनट संबोधित किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष नानानाल अटोलिया, सांसद सुधीर गुप्ता, हुडको डायरेक्टर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, वर्तमान विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया, विनीत यादव, कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील पटेल, मण्डल अध्यक्ष सुनील मांदलिया, अभिषेक मांदलिया सहित अंचल के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।