WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

अभिषेक बनर्जी अस्पताल में भर्ती, टीएमसी सांसद के साथ मारपीटऔर उन पर अंडे फेंके गए !

396

अभिषेक बनर्जी अस्पताल में भर्ती, टीएमसी सांसद के साथ मारपीटऔर उन पर अंडे फेंके गए !

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट और उन पर अंडे फेंके जाने का मामला सामने आया है.

पश्चिम बंगाल में TMC के बड़े नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को उस वक्त हमला हो गया जब वो सोनारपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे. भीड़ ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके. यहां तक कि मारने-पीटने की भी कोशिश हुई. इस हमले को लेकर अभिषेक ने गंभीर आरोप लगाए.कोलकाता से निकलने वाले अख़बार द टेलीग्राफ़ के अनुसार, “अभिषेक बनर्जी पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके. कुछ लोगों ने उन्हें मारने-पीटने की भी कोशिश की. इस दौरान भीड़ ‘चोर-चोर’ चिल्ला रही थी.”

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित निकाला गया. अभिषेक बनर्जी ने ख़ुद पर जानलेवा हमले को लेकर कोर्ट में जाने की बात कही है.

अभिषेक बनर्जी अस्पताल में भर्ती, टीएमसी सांसद के साथ मारपीट पर क्या बोली बीजेपी - BBC News हिंदी

वहीं टीएमसी समेत विपक्षी दलों ने इस घटना की निंदा की है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ करार दिया है.

Para-Athlete Chirag Tyagi : गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या!