Unite on Karwa Chauth : करवा चौथ पर 4 बिछुड़ी दंपत्ति एक हुई!

महिला पुलिस थाने की समझाइश से ही यह सब संभव हुआ!

371

Unite on Karwa Chauth : करवा चौथ पर 4 बिछुड़ी दंपत्ति एक हुई!

Indore : करवा चौथ पर पुलिस ने चार बिछुड़े जोड़ों को फिर मिलाकर एक कर दिया। ये चारों पति-पत्नी आपसी मनमुटाव के चलते लम्बे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। परिवारों की समझाइश के बावजूद वे साथ रहने को राजी नहीं हो हुए थे।

लेकिन, महिला थाने की प्यार भरी समझाइश और पुलिस के प्रयासों से चारों दंपत्ति ने आपसी विवाद को आगे न बढ़ाते हुए प्यार से एक-दूसरे के साथ रहने का किया वादा। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी किया जा रहा है। इस कड़ी में इंदौर के महिला थाना ने छोटी-छोटी बातों को लेकर हुए आपसी मनमुटाव और विवाद कारण एक-दूसरे से अलग रह रही चार दंपत्तियों को मिला दिया।

महिला थाने की टीम ने बातचीत करने के बाद काउंसलिंग की और उनके परिवारों को बुलाकर समझाया। सभी को आपस में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा न करके अपना घर न बिगाड़ने की सलाह दी गई। सभी को राजी खुशी से आपसी सहमति से करवा चौथ के अवसर पर आपस में मिलाया। सभी ने सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसमें खाई और खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हुए।