Yamuna-Expressway Road Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, MP के 4 पुलिसकर्मियों की मौत  

1119

Yamuna-Expressway Road Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, MP के 4 पुलिसकर्मियों की मौत  

Agra : यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna-Expressway Road Accident) पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें मध्यप्रदेश के 4 पुलिसकर्मी हैं। यह घटना मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 80 (Mile stone 80) की है। यहां एक अनियंत्रित बोलेरो पुलिया से जा टकराई। गाड़ी में बैठे सभी पुलिसकर्मी हरियाणा में युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने रहे थे।

इसमें सवार मुख्य आरक्षक भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि, आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्य आरक्षक रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। टीकमगढ़ के थाना बडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है। 
(देखिए ट्वीट)

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के थाना बडेरा क्षेत्र में पिंटू नाम का युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गया था।  आरोपी युवक की लोकेशन थाना बुडेरा पुलिस को हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। इसके बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार करने और लड़की को बरामद करने के लिए थाने में तैनात बोलेरो से बहादुरगढ़ जा रहे थे।

Yamuna-Expressway Road Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, MP के 4 पुलिसकर्मियों की मौत  

सुबह करीब 5 बजे अचानक से बोलेरो एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 80 के पास स्थित पुलिया से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पुलिया से टकराते ही दो टुकड़ों में बंट गई।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी में बैठे कॉन्स्टेबल रतीराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। कॉन्स्टेबल रतीराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का उपचार औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन अस्पताल में चल रहा है। तेज रफ्तार से गाड़ी का एक्सीडेंट होने की वजह से कई लोग गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मशक्कत से पुलिस और क्षेत्रीय लोगों ने बाहर निकाला।

ड्राइवर को नींद आने से हादसा
मथुरा के एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र ने बताया कि, सुबह तड़के थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 80 के पास एक बोलेरो पुलिया से टकरा गई थी. जिसमें चार लोगों की मौत हुई है और बाकी घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है।

Also Read: रतलाम का सपूत मणिपुर में शहीद,दोपहर को होगी पंचतत्व में पार्थिव देह विलीन 

शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा देखकर सभी लोग सन्न रह गए।