Rajneesh Goel New CS: 1986 बैच के IAS रजनीश गोयल कर्नाटक के नए मुख्य सचिव नियुक्त 

1658

Rajneesh Goel New CS: 1986 बैच के IAS रजनीश गोयल कर्नाटक के नए मुख्य सचिव नियुक्त 

 

बेंगलुरु: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1986 बैच के IAS अधिकारी रजनीश गोयल कर्नाटक के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। वे वंदिता शर्मा का स्थान लेंगे जो इसी माह अंत में रिटायर हो रही है। वंदिता भी 1986 बैच की ही IAS अधिकारी है।

गोयल वर्तमान में कर्नाटक सरकार में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी गृह विभाग हैं। बता दे कि कांग्रेस सरकार आने के बाद वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ACS भी रहे हैं।