SPS to IPS: रापुसे के 9 अफसरों को होगा IPS अवार्ड, UPSC को प्रस्ताव भेजा, DPC का इंतजार

इस बार भी अटकेगा अमृत मीणा और राजेश मिश्रा का IPS अवार्ड

53
Additional SP Transfer

SPS to IPS: रापुसे के 9 अफसरों को होगा IPS अवार्ड, UPSC को प्रस्ताव भेजा, DPC का इंतजार

 

भोपाल:  राज्य पुलिस सेवा के नौ अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत किया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग ने यूपीएससी को प्रस्ताव भेज दिया है। अब डीपीसी का इंतजार है।

डीपीसी की तिथि आते ही प्रमोशन देने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। राज्य पुलिस सेवा के अफसर अमृत मीणा के फर्जी जाति प्रमाणपत्र का मामला विचाराधाीन है वहीं राजेश मिश्रा की विभागीय जांच चल रही है, इसके चलते इन दोनो अफसरों का आईपीएस अवार्ड अटक सकता है।

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए नौ पद स्वीकृत है। इनके विरुद्ध 27 अफसरों के नामों पर डीपीसी में विचार किया जाएगा। 97 बैच के सीताराम पहले नंबर पर है अमृत मीणा का नाम विचारण में दूसरे नंबर पर है लेकिन उनके जाति प्रमाणपत्र की शिकायत के मामले में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है इसके चलते उनका आईपीएस अवार्ड अटक सकता है। विचारण में तीसरे नंबर पर 98 बैच की निमिषा पांडे है। चौथे नंबर पर इसी बैच के राजेश मिश्रा का नाम है लेकिन उनकी विभागीय जांच प्रचलित है जिसके चलते उनके प्रमोशन का लिफाफा बंद हो सकता है। इसके बाद 98 बैच के मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसांची सर्राफ, समर वर्मा, सत्येंन्द्र सिंह तोमर सहित कुल 27 अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा। इनमें से नौ अफसरों को आईपीएस अवार्ड किया जाएगा।