WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

18 Railway Workers Honored : रतलाम रेल मंडल के 3 कर्मियों सहित 18 सम्मानित!

महाप्रबंधक ने कहा कि यह अनुकरणीय आदर्श कार्य

WhatsApp Image 2023 11 24 At 8.03.14 PM

18 Railway Workers Honored : रतलाम रेल मंडल के 3 कर्मियों सहित 18 सम्मानित!

Indore : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों के 18 कर्मचारियों को सुरक्षित ट्रेन परिचालन में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया। इसमें 3 कर्मचारी रतलाम मंडल के भी हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि यह कार्य सभी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय एवं आदर्श है।

रतलाम मंडल के तीन कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता और अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और परिणामस्वरूप सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक पुरस्‍कार से सम्‍मानित इन 18 कर्मचारियों में तीन-तीन कर्मचारी रतलाम एवं राजकोट मंडल से, दो कर्मचारी मुंबई सेंट्रल, पांच कर्मचारी भावनगर मंडल से, चार कर्मचारी वडोदरा मंडल एवं एक कर्मचारी अहमदाबाद मंडल से हैं।

इस बैठक में विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष उपस्थित थे। जबकि, सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। रतलाम मंडल के बनवारी लाल मीणा ट्रैक मेंटेनर बेरछा, राजेन्द्र कुमार दुबे लोको पायलट गुड्स चित्तौड़गढ़ और अरविंद कुमार पॉइंट्समैन मक्सी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मिश्र ने सम्मानित किए गए कर्मचारियों की सतर्कता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय एवं आदर्श हैं। सम्मानित किए गए कर्मचारियों ने सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रेल एवं ट्रैक फ्रैक्चर का पता लगाना, पहियों में हेयरलाइन क्रेक का पता लगाना, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए लिए आपातकालीन ब्रेक लगाना, ब्रेक बाइंडिंग, हॉट एक्सेल एवं पहियों से चिंगारी निकलने का पता लगाना, गुजरती ट्रेन से चिंगारी अथवा धुएं का पता लगाकर समय पर सूचना देने आदि जैसे सुरक्षा से संबंधित कार्य किए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि इन्होने ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में प्रतिबद्धता दिखाई। पश्चिम रेलवे को इन सभी पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों पर गर्व है जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।