Senior IAS Anurag Jain is In Bhopal: MP के मुख्य सचिव की रेस में है सबसे आगे!

1733

Senior IAS Anurag Jain is In Bhopal: MP के मुख्य सचिव की रेस में है सबसे आगे!

 

भोपाल:भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी केंद्र में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन आज भोपाल में है। बता दें कि अनुराग जैन का नाम मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि उनकी यह यात्रा इसी मकसद से जुड़ी हुई हो सकती है हालांकि वे आज नेशनल हाईवे पर एक कार्य का निरीक्षण करने भी गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे आज भोपाल में प्रमुख लोगों से मिल सकते हैं। बता दे की गत दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब दिल्ली यात्रा पर थे तो अनुराग जैन की मुलाकात उनसे हुई है। तब से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं।