
Claims in Prophecy : मोहन यादव के CM बनने की भविष्यवाणी करने वाले पंडित का नया दावा!
Indore : अपनी भविष्यवाणी से देशभर में चर्चित पंडित मुकेश शास्त्री ने उज्जैन में भविष्यवाणी की थी कि मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उस समय उनके इस बात पर भरोसा करने की वजह नहीं थी। लेकिन, जब उनकी भविष्यवाणी हकीकत में बदली, तो पूरे उज्जैन उनके भविष्यवाणी की चर्चा होने लगी। पं मुकेश शास्त्री ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कुछ नई भविष्यवाणियां की है।
उन्होंने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी भविष्यवाणी की। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसका कारण बताते हुए पं शास्त्री ने बताया कि इस साल का मूलांक 8 है, जो शनि प्रधान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्रिका में शनि अच्छी स्थिति में है, जिसका लाभ उन्हें इस साल मिलेगा। शिवराज सिंह चौहान के बारे में उन्होंने कहा कि वे इस साल या अगले साल की शुरुआत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। उनके लिए आने वाला समय बदलाव वाला होगा।
उनके मुताबिक, इस साल से राहुल गांधी का राजनीतिक करियर भी ऊंचाई पर होगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं होगा, लेकिन राहुल गांधी मजबूत होंगे और कुछ राज्यों में कांग्रेस वापसी करेगी। मध्य प्रदेश के भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश के सभी राज्यों में अग्रणी राज्य बनेगा। 2 साल में प्रदेश की स्थिति बिल्कुल अलग होगी। प्रदेश कर्ज मुक्त भी होने जा रहा है।
राहुल के लिए 2024 टर्निंग ईयर
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदों को लेकर पंडित मुकेश शास्त्री ने कहा कि देश में फिर भाजपा सरकार बनेगी। 400 सीटों के साथ में पार्टी वापसी करेगी। राहुल गांधी के बारे उन्होंने कहा कि 2024 उनकी लाइफ का टर्निंग ईयर साबित होगा। भारतीय राजनीति में वे अपने आपको दोबारा स्थापित कर सकेंगे।





