Weather Update:आज से MP में मौसम खुल जाएगा,दक्षिण महासागर में चक्रवात की दिशा तय नहीं

2272

Weather Update:आज से MP में मौसम खुल जाएगा,दक्षिण महासागर में चक्रवात की दिशा तय नहीं

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम इस समय खुल गया है। दक्षिण महासागर में पश्चिम दिशा की ओर उठे बादल अब कम हो चुके हैं। फिर भी उनका फैलाव अभी कर्नाटक से मुड़कर तेलंगाना आंध्रा की ओर से पूर्व दिशा की ओर चल रहा है।

 

मध्य प्रदेश में आज से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा और अगले 7 दिन तक मौसम में कोई रुकावट नहीं है। सुबह के वक्त कोहरे की स्थिति जरूर रहा रहेगी, जो भी कम होते जायेगी।

 

भारत का उत्तरी इलाका कोहरे की चपेट में है पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा के राज्य कोहली की चपेट में चल रहे हैं इसमें उत्तरी राजस्थान और मध्यप्रदेश भी शामिल है। अगले सप्ताह हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की संभावना बन रही है।