Milind Deora Resigned Congress: मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया, शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे?

जानिए, आखिर मुंबई की राजनीति में इतना बड़ा भूचाल क्यों आया!

812
Milind Deora Resigned Congress : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया, शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे?

Milind Deora Resigned Congress : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया, शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे?

Mumbai : महाराष्ट्र की राजनीति में फिर सियासी भूचाल आ गया। कांग्रेस से नाराज चल रहे पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा के शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो रहे है। बताया जा रहा है कि वे शनिवार को इसकी घोषणा करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हुआ। अब खुद मिलिंद देवड़ा ने अब X पर बताया कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। संभवतः आज वे शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता लेंगे। आज रविवार को मिलिंद ने अपने समर्थकों को भी बुलाया है। रविवार को ही मुख्यमंत्री आवास पर मिलिंद अपने समर्थकों के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

Milind Deora Resigned Congress : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया, शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे?

होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा है और उद्धव सेना दक्षिण मुंबई सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में मिलिंद के लिए दूसरी सीट तलाश करनी होगी, जो कांग्रेस में मुश्किल है। पहले माना जा रहा था कि मिलिंद बीजेपी में भी शामिल होंगे, लेकिन दक्षिण मुंबई सीट शिंदे सेना के पास जा रही है। ऐसे में मिलिंद ने शिंदे सेना में जाने का मन बनाया।

Also Read: Bus Accident in Madurai : उज्जैन,धार के 2 यात्रियों की मौत, 19 घायल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 2-2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के शिंदे सेना में जाने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दावा किया कि रविवार को राज्य में राजनीति बम फटेगा। पहले शनिवार की दोपहर 2 बजे मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करने वाले थे। फिर ऐसी कोई घोषणा मिलिंद ने नहीं की।

Milind Deora Resigned Congress : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया, शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे?

देर शाम बताया गया कि रविवार की दोपहर मिलिंद ने अपने समर्थकों को अपने निजी कार्यालय खेतान भवन में बुलाया है। माना जा रहा है कि मिलिंद रविवार को वर्षा निवास पर जाकर शिंदे सेना में शामिल हो जाएंगे। मिलिंद उस वक्त कांग्रेस छोड़ी, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में लोकसभा के चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका है।

 



कौन हैं मिलिंद देवड़ा

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेता स्व मुरली देवड़ा के बेटे हैं। वे मुंबई (दक्षिण) सीट से हमेशा से ही कांग्रेस जीतते आए है। देवड़ा परिवार कई साल से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है। लेकिन, इस सीट से सांसद उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत हैं। इस सीट से वे दो बार संसद चुने गए।

Also Read: Kissa-A-IAS: Not only IPS,It’s IAS Also:12th फेल IPS ही नहीं, IAS भी है! 

शुक्रवार को गरवारे क्लब और मुंबई कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठकें हुईं। देवारा ने इन दोनों मीटिंग में नहीं गए। कई नेताओं ने उनसे संपर्क कर बैठक में शामिल होने को कहा, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।