Pilot Attacked Over Flight Delay : विमान की उड़ान में देरी पर यात्री ने पायलट को घूंसा मारा!

जांच बैठाई गई, हमलावर गिरफ्तार, सिंधिया ने चिंता जताई  

702

Pilot Attacked Over Flight Delay : विमान की उड़ान में देरी पर यात्री ने पायलट को घूंसा मारा!

New Delhi : दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर एक यात्री इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर ही हमला बोल दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खराब मौसम के कारण उड़ान में देरी हुई थी।

यह घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के तौर पर की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर कहा कि आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कोहरे और खराब मौसम के चलते फ्लाइट के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर एक यात्री इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर ही हमला बोल दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स को पायलट को घूंसा मारते देखा जा सकता है।

विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने कहा ‘सख्ती से निपटा जाएगा’ 

उड़ान में देरी की घोषणा के बाद इंडिगो के एक पायलट के साथ यात्री के मारपीट करने की खबर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रियों का इस तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंधिया ने कहा कि सभी हितधारक कोहरे से पड़ने वाले असर को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। नागर विमानन मंत्री ने कहा कि इस तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्व्यवहार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं, और इनसे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा।

नो-फ्लाई-लिस्ट में डालने की अपील

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। एक यूजर ने कहा, ‘उड़ान में देरी को लेकर पायलट क्या कर सकता है? वह केवल अपना काम कर रहा था। इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर इसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल देना चाहिए। इसकी तस्वीर को सार्वजनिक करना चाहिए, जिससे की अन्य लोगों को इसके बुरे व्यवहार के बारे में मालूम होना चाहिए।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘इस व्यक्ति पर हमला करने का मामला दर्ज करना चाहिए। इसे नो-फ्लाई-लिस्ट में डाल देना चाहिए। यात्री का यह व्यवहार अस्वीकार्य है।’