WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

भालू के 7 टुकड़े कर कुएं में फेंका, नाखून गायब,वन विभाग ने शुरू की जांच, शिकारियों की तलाश तेज

भालू के 7 टुकड़े - भालू के 7 टुकड़े कर कुएं में फ...

भालू के 7 टुकड़े कर कुएं में फेंका, नाखून गायब,वन विभाग ने शुरू की जांच, शिकारियों की तलाश तेज

गणेश पांडे की रिपोर्ट

भोपाल। बालाघाट जिले के खैरलांजी वन परिक्षेत्र में वन्यजीव क्रूरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नर वयस्क भालू का शिकार कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कुएं में फेंक दिया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और वन विभाग ने इसे शिकार का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है।

वन परिक्षेत्र खैरलांजी के भंडारबोड़ी सर्किल अंतर्गत ग्राम पिपरटोला में एक नर वयस्क भालू का क्षत-विक्षत शव कुएं से बरामद होने से हडक़ंप मच गया। वन विभाग ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रारंभिक जांच में इसे शिकार का मामला माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार किसान जियालाल धुर्वे 4 जुलाई की सुबह अपने खेत गया था। खेत में बने कुएं में उसे कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसे किसी मृत जानवर के अवशेष नजर आए, जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही रेंजर डीसी वासनिक मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि वह एक भालू का शव है। शिकारियों ने भालू बेरहमी से मारकर उसके करीब 6 से 7 टुकड़े कर कुएं में फेंका दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल सीएफ गौरव चौधरी और डीएफओ को दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। जब शव को कुएं से बाहर निकाला गया तो सामने आया कि भालू का सिर धड़ से अलग था और उसके चारों पैर काट दिए गए थे।मृत भालू के दोनों पैरों के नाखून गायब थे, जिससे शिकार के पीछे अवैध वन्यजीव व्यापार की आशंका भी जताई जा रही है।

*घटना दो-तीन पुरानी*

वन विभाग के अनुसार भालू का शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पंचनामा कार्रवाई के बाद पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शिकारियों की तलाश की जा रही है।