Now 22 Zones in Municipal Corporation : निगम के झोन की संख्या 22 हुई, परिसीमन के बाद 3 नए झोन बने!

85 वार्ड़ों को 22 जोनों में बांटा गया, संख्या में 3 की बढ़ोतरी!

190

Now 22 Zones in Municipal Corporation : निगम के झोन की संख्या 22 हुई, परिसीमन के बाद 3 नए झोन बने!

Indore : नागरिकों को जल्द ही छोटे-छोटे झोन स्तरीय कार्य के लिए दूरस्थ स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा। घर से कुछ दूरी पर ही वे अपनी समस्याओं को लेकर जा सकेंगे। वार्ड परिसीमन होने से यह अवसर लोगों को मिलेगा। परिसीमन में 19 जोनों को इस तरह विभाजित किया है कि उनकी संख्या में तीन की ओर बढ़ोतरी हो गई। 85 वार्ड़ों को 22 जोनों में बांटा गया है।

सात साल से निगम वार्ड बंटवारे को लेकर प्रयासरत था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की घोषणा के बाद यह संभव हो सका। शहर के सम्पूर्ण विकास और कार्यों का विकेन्द्रीकरण करने तथा लंबित कार्यों को गति में नए जोन मददगार साबित होंगे। वर्ष 2017 के पहले शहर में 69 वार्ड थे। महापौर मालिनी गौड़ ने इंदौर तहसील के 29 गांवों को शहरी सीमा में शामिल किया था। इसके बाद वार्डों की संख्या 85 हुई थी। 85 वार्ड होने के बाद पांच-पांच वार्डों को 19 जोनों में बांटा गया था।

गौड़ के कार्यकाल में पार्षद रहे जनप्रतिनिधियों ने अपनी सुविधा अनुसार जोन को शामिल किया था। इससे आमजन को निगम संबंधी कार्य के लिए 3 से 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जोन पहुंचने पर कर्मचारी नहीं मिलने से लोगों को मनमसोज कर वापस लौटना पड़ता था। इससे समय और ईंधन भी अधिक खर्च होता था।

अब यह रहेगा वार्डों का गणित

नए परिसीमन के मुताबिक, झोन-एक में वार्ड 7, 9, 10,16 झोन-दो में वार्ड 67 से 70 तक, झोन-तीन में 56 से 58 तक, झोन-4 में 11,12, 13 और 17, झोन-5 में 20, 23, 27 झोन 6 में 22, 24, 25, झोन-7 में 32, 33, 34, 29 झोन-8 में 28, 30, 37 झोन-9 में 26, 44, 45, 47, झोन-10 में 39, 40, 42, 43, 49, झोन-11 में 48, 54, 55, 60, झोन-12 में वार्ड 59 ,61, 62, 65, 66 झोन-13 में 74, 75, 77, 78, झोन-14 में 82, 84, 85 झोन-15 में 2, 71, 72, 83, झोन-16 में 1, 3, 14, 15 झोन-17 में 18, 19, 21, झोन-18 में 51, 52, 63, 64, झोन-19 में 38, 41, 50, 53, 76, झोन-20 में 4, 5, 6, 8 झोन-21 में 73, 79, 81, झोन-22 में 31, 35, 36 वार्ड को शामिल किया गया है। अधिकृत घोषणा के बाद कामकाज का बंटवारा जोन स्तर पर होने से वार्ड वासियों को राहत मिलने लगेगी।