CM’s Road Show : सीएम का रोड शो बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक 17 को!

कलेक्टर और भाजपा पदाधिकारियों ने प्रस्तावित रोड का मुआयना किया!

353

CM’s Road Show : सीएम का रोड शो बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक 17 को!

Indore : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वागत में 17 जनवरी को इंदौर में एक रोड शो होगा। प्रशासन और भाजपा संगठन ने इस रोड शो की तैयारी शुरू कर दी। इस तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह के साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने रूट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का रोड शो साढ़े 4 बजे बड़ा गणपति से शुरू होगा। यह रोड शो पिछले माह भी प्रस्तावित था, लेकिन किसी वजह से अंतिम समय में इसे निरस्त कर दिया गया।

बुधवार को मुख्यमंत्री का रोड शो शाम 4 से 5 बजे के बाद बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगा जो राजबाड़ा पर अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगा। भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी सोमवार को रोड शो मार्ग की सारी व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा गणपति से लेकर राजबाड़ा तक के डेढ़ किमी के मार्ग में पुलिस सिंगल लेयर की बैरिकेडिंग करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशेष विमान से दोपहर 4 बजे इंदौर आएंगे। यहां से वे रोड शो के मार्ग पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि रोड शो के मार्ग पर राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, एकात्म धाम आदि धार्मिक स्थलों की झांकी के साथ ही केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकारों की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की झलक पेश की जाएगी। इन सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

IMG 20240116 WA0002

रोड शो के पूरे रास्ते पर मंच लगेंगे 

17 जनवरी को रोड शो के रूट पर सैकड़ों मंचों से बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इस दौरान घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी सीएम पर पुष्प वर्षा की जाएगी। बीजेपी पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम यादव के रोड़ शो के मार्ग पर बीजेपी संगठन, इंदौर के व्यापारी संगठन, किसान संगठन व अन्य संगठनों के साथ समर्थकों द्वारा लगभग 250 मंच लगाकर सीएम का स्वागत किया जाएगा।

तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे 

यह रोड शो इंदौर-1 से शुरू होकर इंदौर-4 से होते हुए इंदौर-3 में जाकर खत्म होगा। बड़ा गणपति से खजूरी बाजार तक का आधा हिस्सा लगभग 1 किमी का क्षेत्र इंदौर-1 में आता है। जबकि खजूरी बाजार से राजबाड़ा तक का 300 मीटर का हिस्सा इंदौर-3 में है। वहीं गोराकुंड चौराहे के पास जाने वाली गली का इलाका पूरा इंदौर-4 में है।