Case Against 7 in Husband’s Suicide : पति के आत्मदाह मामले में पत्नी, उसके प्रेम समेत 7 पर केस!

मृतक ने सुसाइड नोट में सभी के नाम का उल्लेख किया!

326

Case Against 7 in Husband’s Suicide : पति के आत्मदाह मामले में पत्नी, उसके प्रेम समेत 7 पर केस!

Indore : पति के आत्मदाह करने के मामले में पुलिस ने पत्नी सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आत्मदाह से पहले पति ने सुसाइड नोट लिखा और अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उसने पत्नी, उसके प्रेमी और परिवार वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक धारा 306 के तहत पत्नी रीना लोहानी सहित शंकर कामरा, सीनेश, नन्ने, बाजी, सोनम कामरा, अशोक सचदेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी की रात सुनील लोहानी (35 साल) ने काटजू कॉलोनी स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के पास वाली गली में ससुराल के बाहर सड़क पर पेट्रोल डाल खुद को आग लगा ली थी। इस घटना में सुनील बुरी तरह से झुलस गया था। इलाज के दौरान पिछले सप्ताह शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें सुनील ससुराल के बाहर सड़क पर खुद के ऊपर पेट्रोल डाल आत्मदाह करते हुए नजर आया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो 80 पर्सेंट जल चुका था। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुनील की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया था।

घटना के बाद सुनील का सुसाइड नोट भी सामने आया जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी, ससुराल पक्ष और पत्नी के प्रेमी अशोक सचदेव को जिम्मेदार बताया। सुनील एक वीडियो बाइट भी छोड़ कर गया था, जिसे उसने सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में सुनील ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र भी उसने किया था। ससुराल वालों पर भी आरोप लगाए थे। पत्नी के प्रेमी अशोक का भी जिक्र किया था। सुनील का कहना था कि मेरी मौत के बात इन्हें मत छोड़ना।