Gang Rape : 36 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, दलाल महिला समेत दो हिरासत में, बाकी कि तलाश!

नौकरी का झांसा देकर महिला को नागपुर से ले जाकर गुजरात में बेचा!

277

Gang Rape : 36 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, दलाल महिला समेत दो हिरासत में, बाकी कि तलाश!

Nagpur : काम दिलाने के बहाने 26 साल की एक शादीशुदा युवती को बेचने के मामले में महिला दलाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान नंदा पौनिकर और प्रतीक चंद्रा (जामनगर) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि सीमा को नागपुर से जामनगर लाकर एक फार्म हाउस में ले जाया गया, जहां 3 लोगों ने उसके साथ 36 दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में सीमा एक किसान की मदद से वहां से भाग निकली और नागपुर पहुंच गई। फिर ये मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने घटना के बारे में बताया कि उन्होंने पुलिस उपायुक्त मुमक्का सुदर्शन से मामले की जांच करने को कहा है। एएचटीयू विभाग प्रमुख रेखा संकपाल ने मामला दर्ज कर मामले में नंदा पौनिकर और प्रतीक चंद्रा (जामनगर) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रतीक चंद्रा और नंदा पौनिकर फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

घटना के मुताबिक नागपुर के यशोधरा नगर में रहने वाली 26 साल की महिला को गुजरात में तीन युवकों को बेचने के बाद उसके साथ 36 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया गया। इस मामले में मानव तस्करी निरोधक विभाग ने दलाल नंदा पौनीकर समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। यशोधरा नगर में रहने वाली महिला कमला (काल्पनिक नाम) की शादी एक युवक से हुई। दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। वह लोगों के घरों में बर्तन-कपड़े धोने का काम करती थीं। जबकि, उनका पति मजदूरी करता था।

बच्चे के जन्म के बाद दंपत्ति की आर्थिक स्थिति ख़राब होती गई। पति कंस्ट्रक्शन का काम करने मुंबई चला गया और सीमा अपनी छोटी बेटी के साथ अकेली रहने लगी। इसी बीच नंदा पौनिकर और मंगला तांबे नाम की दो महिला दलाल कमला पर नजर रखती रही। उन्होंने उसकी गरीबी का फायदा उठाने का फैसला किया और उसे गुजरात के जामनगर में एक बड़े बिजनेसमैन के घर में आया की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अच्छी तनख्वाह मिलने के कारण उसने अपने पति की सहमति ली और मंगला और नंदा के साथ गुजरात पहुंच गई।

दोनों ने वहां युवती को प्रतीक चंद्र, गोलू और संतोष नाम के युवकों को बेच दिया। अब ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया और आगे की जांच की जा रही है। फरार युवकों और एक महिला दलाल की तलाश की जा रही है।