जिला अस्पताल के SCNU वार्ड की गिरी छत, नवजातों को स्तनपान करा रही तीन महिलाएं एवं एक नवजात घायल

97

जिला अस्पताल के SCNU वार्ड की गिरी छत, नवजातों को स्तनपान करा रही तीन महिलाएं एवं एक नवजात घायल

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SCNU) वार्ड में स्थित दुग्धपान कक्ष की छत और फॉलसीलिंग रविवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वार्ड में सात महिलाएं मौजूद थीं और अपने नवजात बच्चों को दुग्धपान करा रही थीं। घटना में तीन महिलाएं और एक नवजात शिशु घायल हो गए जिसमें एक महिला को मामूली चोटें आईं जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य नवजात बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

घायलों में ममता पवैया पत्नी भीकम पवैया उम्र 32 वर्ष निवासी मोहर सिंह का पुरा एवं सुषमा पत्नी कमलेश नरवरिया उम्र 23 वर्ष निवासी पुर शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ आर एन राजौरिया मौके पर पहुंच गए। साथ ही एसडीएम अखिलेश शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा आजादी से पहले का बना हुआ है जबकि कुछ निर्माण बाद में हुआ। लेकिन पूरी बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में है। पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत करवाकर उसे नया स्वरूप दे दिया गया है लेकिन छतें और दीवारें काफी पुरानी होने से आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इससे पहले भी अन्य वार्डों में भी छत गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

 

बतौर एसडीएम अखिलेश शर्मा अस्पताल में छत गिरने की जानकारी लगते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। एसडीएम के अनुसार जिस समय फॉल सीलिंग गिरी उसे समय कक्ष में सात महिलाएं मौजूद थी। उनके अनुसार अस्पताल की बिल्डिंग 60 से 70 साल पुरानी है ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि पूरी बिल्डिंग की गहन जांच करवा कर सुरक्षा के उपाय किए जाएं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अखिलेश शर्मा, (एसडीएम भिण्ड)-