Tamil Nadu:DMK और AIDMK शासन का अंत,TVK के विजय बने CM, शपथ के दौरान विजय का अंदाज आया चर्चा में

617

Tamil Nadu:DMK और AIDMK शासन का अंत,TVK के विजय बने CM, शपथ के दौरान विजय का अंदाज आया चर्चा में

Tamil Nadu:DMK और AIDMK शासन का अंत,TVK के विजय बने CM, शपथ के दौरान विजय का अंदाज आया चर्चा में

राज्यपाल ने विजय को दिए निर्देश – 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें

Tamil Nadu: तमिलनाडु में आज 6 दशकों से चला आ रहा DMK और AIDMK शासन का अंत हो गया। आज सुबह 10 बजे TVK के विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान विजय का अंदाज चर्चा में आया।

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है।

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान विजय का अंदाज चर्चा में आ गया. शपथ शुरू होते ही वह भाषण देने लगे, जिस पर राज्यपाल ने बीच में रोकते हुए पहले शपथ पूरी करने को कहा. इस घटना को उनके राजनीतिक अनुभव की कमी से जोड़कर देखा जा रहा है. विश्लेषकों का कहना है कि फिल्मों से राजनीति में आने वाले नेताओं के लिए प्रशासनिक समझ बेहद जरूरी होती है. वहीं समर्थन और विरोध के बीच बनी नई सरकार को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं.

IMG 20260510 WA0022

विजय ने आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी शपथ ली, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल होगी।

इससे पहले राज्यपाल ने विजय को यह भी निर्देश दिया था कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई।