Reached Ayodhya by Running : कार्तिक जोशी ने अयोध्या तक दौड़ 14 दिन में पूरी की!

1008 किमी तक दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचे!, रोज 72 किमी दौड़ लगाई!

515
Reached Ayodhya by Running

Reached Ayodhya by Running : कार्तिक जोशी ने अयोध्या तक दौड़ 14 दिन में पूरी की!

Indore : 5 जनवरी को अयोध्या के लिए अल्ट्रा मैराथन शुरू करने वाले जाने-माने धावक कार्तिक जोशी 14 दिन में 1008 किमी की दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने रोज करीब 72 किमी की दौड़ लगाई। कार्तिक ने कहा कि अंतिम दिन तक दौड़ने से शरीर बेजान हो गया था। किंतु अयोध्या में प्रवेश करते ही उनके शरीर में स्वयं ऊर्जा उत्पन्न हो गई और अंतिम 15 किमी की दूरी मात्र एक घंटा 12 मिनट में पूरी कर ली।

Personality of Lord Shri Ram: समसामयिक संदर्भ में प्रभु श्रीराम का व्यक्तित्व 

IMG 20240119 WA0109

रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद कार्तिक जोशी ने 5 जनवरी को अपनी दौड़ शुरू की थी। उन्होंने इस अयोध्या लक्ष्य के लिए 14 दिन का समय निर्धारित किया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक गुरुवार शाम अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या पहुंचकर कार्तिक सबसे पहले राम लला के दर्शन किए। 1008 किमी के रास्ते में हर शहर के लोगों ने कार्तिक का बहुत स्वागत किया और उन्हें अपनी यात्रा के लिए प्रेरित किया।

रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए 5 लाख लड्डू प्रसाद के 4 ट्रकों को CM डॉ मोहन यादव ने भोपाल से रवाना किया 

IMG 20240119 WA0107

कार्तिक के साथ पूरे रास्ते में एंबुलेंस और पैरा मेडिकल टीम थी। लेकिन, इसकी कभी जरूरत नही पड़ी। कई बार लगा कि रास्ते में मिलने वाले सभी लोग कार्तिक के साथ दौड़ना चाहते थे। मालवा से निकलने के बाद कार्तिक के रास्ते में ठंड बढ़ने लगी, उन्हें घना कोहरा मिला और हल्की बारिश भी मिली। अयोध्या पहुंचने के बाद कार्तिक ने राम लला और कई संतों से आशीर्वाद लिया। अल्ट्रा मैराथन में 19 साल का भाई हिमांशु जोशी और पिता ओम जोशी उनके साथ रहे और उनका पूरा ध्यान रखा।

रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए होंगे धार्मिक आयोजन!