Sonu Ran in Marathon : मैराथन में दौड़े लोग, सोनू सूद ने उनकी हौसला आफ़जाही की!

सोनू सूद ने कहा 'इंदौर को आपने क्लीनेस्ट सिटी के साथ फिटेस्ट सिटी बना दिया!'

309

Sonu Ran in Marathon : मैराथन में दौड़े लोग, सोनू सूद ने उनकी हौसला आफ़जाही की!

Indore : अभिनेता सोनू सूद ने आज सुबह इंदौर की सड़कों पर दौड़ लगाई। सोनू के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थी। ‘कोल इंडिया इंदौर मैराथन 2024’ की थीम पर आयोजित हुई यह मैराथन एआईएम की 10वीं मैराथन थी। जो सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए थी। इसमें सेहत का पाठ भी पढ़ाया गया।

दौड़ने से पहले सभी रनर्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। सोनू सूद ने लोगों के बीच डांस किया और फुल मस्ती में लोग नाचते-झूमते रहे। इसमें शामिल होने के लिए सोनू सूद एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच गए थे। वह रनर्स की हौसला अफजाई के लिए विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024 02 04 at 6.23.11 PM

इस मौके पर सोनू ने कहा कि इंदौर से मेरा पुराना रिश्ता है। जब में छोटा था तो स्कूल की छुट्टियों में यहां आया करता था। 56 दुकान हो, पलासिया हो, राजबाड़ा हो सभी जगह मेरी पहचानी हुई है। अब आपने इंदौर को इतना खूबसूरत बना दिया कि मैं ही यहां आकर कन्फ्यूज हो जाता हूं कि कौन-सी रोड पर आ गया। इंदौर को आपने क्लीनेस्ट सिटी के साथ साथ फिटेस्ट सिटी भी बना दिया। दौड़ते रहे, सपने पूरे करते रहो। आप लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मैं आप लोगों से फिटनेस के बारे में कुछ सीख लू।

अलग-अलग कैटेगरी में दौड़
मैराथन की शुरुआत अलग-अलग जगहों से हुई। जो सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू होकर लगभग 11 बजे नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई। 21 किमी की हाफ मैराथन सुबह 5.30 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। 10 किमी की मैराथन सुबह 6.30 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। 5 किमी की मैराथन ‘हैरिटेज वॉक’ सुबह 8:30 बजे राजवाड़ा से शुरू हुई। 3 किमी की फैमिली रन सुबह 8 बजे यशवंत क्लब से शुरू हुई। इन सभी के लिए लोग राजवाड़ा और नेहरू स्टेडियम पर इकट्ठा हुए। युवा, बुजुर्ग और फैमिली के साथ बड़ी संख्या में राजवाड़ा पहुंचे। वे अलग-अलग सॉन्ग पर डांस करते नजर आए। इसके बाद सेहत के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।