Harda’s SP Removed : हरदा हादसे के बाद SP को हटाया, PHQ भेजा!  

अभी और भी अधिकारियों की भूमिका की जांच

454

Harda’s SP Removed : हरदा हादसे के बाद SP को हटाया, PHQ भेजा!  

Harda : पटाखा फैक्ट्री में कल हुए धमाके के बाद सरकार ने पहला कदम उठाया और हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया। जारी आदेश के मुताबिक उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इस घटना में अभी तक 12 लोगों की मौत हुई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में झुलसकर और उड़े पत्थरों से 217 लोग घायल हुए।

IMG 20240207 WA0049

कहा जा रहा है कि अभी और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। इस फैक्ट्री को चालू रखने में अभी तक जिस भी अधिकारियों का हाथ रहा, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।