WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Online Questions Increased : विधानसभा में ऑनलाईन सवाल पूछने वाले विधायकों की संख्या बढ़ी!  

- इस बार 1340 सवाल ऑनलाइन और 963 ऑफलाइन आए!    

Online Questions Increased : विधानसभा में ऑनलाईन सवाल पूछने वाले विधायकों की संख्या बढ़ी!

Bhopal : विधानसभा सत्र के लिए ऑनलाईन सवाल पूछने में विधायकों की रुचि बढ़ गई है। सात फरवरी से शुरु हुए विधानसभा सत्र के लिए इस बार 1340 सवाल ऑनलाईन आए है। वहीं, ऑफलाईन सवालों की संख्या 963 है।

19 फरवरी तक चलने वाले विधानसभा सत्र के लिए इस बार विधायकों ने भ्रष्टाचार, अनियमितताओं, बिगड़ी कानून व्यवस्था, अधूरे कामों, बजट लेकर को सवालों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी की। विधानसभा सत्र के लिए इस बार 1140 अतारांकित और 1163 तारांकित सवाल आए। कुल 2 हजार 303 सवालों में से इस बार केवल 963 सवाल ऑफलाईन पूछे गए। जबकि, ऑनलाइन सवालों की संख्या 1340 है। इस विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 233 ध्यानाकर्षण सूचनाएं भी दी है। शून्यकाल की 58 सूचनाएं इस बार प्राप्त हुई है। चार स्थगन प्रस्ताव और 12 अशासकीय संकल्प भी इस बार आए है। नियम 139 के तहत चार सूचनाएं चर्चा के लिए इस बार प्राप्त हुई है। 11 याचिकाएं भी इस बार प्राप्त हुई है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को ऑनलाइन सवाल भेजने और उन्हें उनके उत्तर ऑफलाइन भेजने की सुविधा वर्ष 2014-15 से प्रारंभ की गई है। अभी तक ऑफलाइन सवाल ही विधायक ज्यादा भेजते थे। लेकिन इस बार ऑनलाइन सवाल भेजने वालों की संख्या बढ़ी है। ऑनलाईन सवालों के बाद ध्यानाकर्षण भी ऑनलाईन स्वीकार करने की सुविधा विधायकों को दी जा चुकी है और विधायक इसका फायदा भी उठा रहे है। इस बार युवा विधायकों की संख्या ज्यादा होंने के कारण सवाल और ध्यानाकर्षण सूचनाएं सूचनाएं आॅनलाईन भेजने वालों की संख्या भी बढ़ी है।

इन विधायकों ने पूछे ऑनलाइन सवाल

सुनील उइके ने 32, सोहनलाल वाल्मीकि ने 32, उमाकांत शर्मा ने 32, आतिफ अकील ने 28, अमर सिंह यादव ने 28, प्रताप ग्रेवाल ने 32, विक्रांत भूरिया ने 28, राजेन्द्र पांडेय ने 32, विपिन जैन ने 32, दिनेश जैन ने 29, रामनिवास रावत ने 32, प्रदीप लारिया ने 32 सवाल ऑनलाईन पूछे है।