WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Kidney Donation : मां भगवती दान करेंगी बेटे को किडनी! 

Kidney Donation : मां भगवती दान करेंगी बेटे को किडनी! 

 

Ratlam : मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति ने नीमच जिले के चाचौर निवासी नवीन कुमार पाटीदार के लिएकिडनी दान करने वाली

मां श्रीमती भगवती बाई पाटीदार को सहमति दी हैं।समिति ने दस्तावेज देखते हुए उसी आधार पर किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति दी हैं।

 

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मरीज नवीन कुमार पाटीदार इंदौर स्थित डायलिसिस सेंटर पर टेक्नीशियन हैं, जो स्वयं किडनी के पेशेंट को सेवा देता हैं, जिसे समिति ने जांच के बाद किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति दी हैं। नवीन कुमार की मां भगवती ने 1 घंटे में स्वीकृति मिलने पर समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस दौरान रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर, मेडिसिन विभाग से डॉक्टर भरत परमार, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर, डॉ अतुल कुमार एवं सहायक ओमप्रकाश गोड मौजूद रहें।